Royal Enfield 15 मार्च 2022 को Himalayan Scram411 लॉन्च करेगी

Royal Enfield ने भारत में स्क्रैम 411 के लॉन्च के लिए टीज़र का अनावरण किया है। Himalayan सीरीज की मोटरसाइकिल 15 मार्च को लॉन्च की जाएगी। Himalayan Scram 411 कई दैनिक यात्रियों और ऑफ-रोडिंग साहसी लोगों को लक्षित करेगा। टीज़र में धूल भरे इलाके से पता चलता है कि स्क्रैम 411 ऑफ रोडिंग में अधिक है, लेकिन रोड बेस्ड Himalayan Scram 411 रोजमर्रा के आवागमन की जरूरतों के अनुकूल है और कुछ हल्के ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम है। हिमालयन रेंज की बाइक्स का एक टोंड वर्जन होने के कारण, स्क्रैम 411 शहर मे राइड करने के लिए भी आरामदायक होगी। Royal Enfield Himalayan Scram 411 के डीलर डिस्पैच शुरू हो गए हैं। स्क्रैम 411 ब्रांडेड की एक्सेसरीज और राइडिंग गियर भी डीलरशिप पर पहुंचने लगे हैं।

RE स्क्रैम 411 प्रमुख विशेषताएं

RE Scram 411 RE Himalayan के मुख्य डिज़ाइन को बरकरार रखता है, इसने अपने अधिकांश ऑफ-रोडिंग उपकरण हटा दिए हैं। हिमालयन के प्रमुख एक्सोस्केलेटन जिसमें आगे और पीछे समर्पित लगेज रैक को स्क्रैम 411 से हटा दिया गया है। इस वजह से बाइक शहर के यातायात स्थितियों के अनुकूल बनने की संभावना है। स्क्रैम 411 में अन्य चीजें गायब हैं जिनमें विंडस्क्रीन, नक्कल गार्ड और उठे हुए फ्रंट फेंडर शामिल हैं। पीछे की तरफ बाइक में लगेज रैक की जगह स्टैण्डर्ड ग्रैब रेल लगायी गयी है।

एक महत्वपूर्ण बदलाव हिमालयन में इस्तेमाल होने वाली 21 इंच की बड़े फ्रंट व्हील के स्थान पर 19 इंच के फ्रंट व्हील दिए गए है। इसके साथ, हिमालयन के 220 मिमी की तुलना में ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी है। रियर में 17 इंच का व्हील हिमालयन जैसा ही है। Scram 411 में Himalayan जैसे स्पोक व्हील्स का इस्तेमाल जारी है। बाइक में ब्लॉक पैटर्न वाले दोहरे उद्देश्य वाले टायर है।

स्क्रैम 411 बाइक में सिग्नेचर कास्ट मेटल हेडलैंप काउल, ऑफ़सेट स्पीडोमीटर, रॉयल एनफील्ड ब्रांडिंग के अर्बन बैज प्लेट वाले साइड पैनल मिलते हैं। अलग स्प्लिट सीटों वाली हिमालयन की तुलना में स्क्रैम 411 में क्विल्टेड वाले पैटर्न की सिंगल-पीस सीट मिलती है। अपडेट की गई सीट शहर में आरामदायक राइड का अच्छा अनुभव करा सकती है।

RE स्क्रैम 411 इंजन और ब्रैकिंग

Royal Enfield Scram में 411cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल करेगी। यह 6,500 आरपीएम पर 24.3 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 4000-4500 आरपीएम पर 32 एनएम की पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। स्क्रैम 411 को 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह संभव हो कि इसमें बेहतर ऑन-रोड प्रदर्शन के लिए इंजन को ट्यून किया गया हो। स्क्रैम 411 में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक है। ब्रेकिंग के लिए इसमें क्रमशः 300 मिमी और 240 मिमी डिस्क द्वारा आगे और पीछे की ओर की जाती है। डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड के तौर पर पेश किया गया है।

RE स्क्रैम 411 का रंग

स्क्रैम 411 के लिए एक अलग पहचान सुनिश्चित करने के लिए, रॉयल एनफील्ड ने बाइक के लिए नए रंग विकल्प भी पेश किए हैं। इसमें सिंगल और डुअल-टोन दोनों कलर ऑप्शन शामिल हैं। जहां हिमालयन पर डुअल-टोन कलर थीम वर्टिकली स्पेस्ड हैं, वहीं स्क्रैम 411 में हॉरिजॉन्टल ब्रश स्ट्रोक्स का इस्तेमाल किया गया है। विपरीत रंग में साइड पैनल पर विशिष्ट स्क्रैम 411 बैजिंग देखी जा सकती है। रॉयल एनफील्ड शहरी उपयोगकर्ताओं के लिए स्क्रैम 411 के साथ नया रंग संयोजन जोड़ सकता है। विशेष रूप से, स्क्रैम 411 इसे आकर्षक बनाने के लिए डुअल टोन कलर पैटर्न का उपयोग करेगा।

RE स्क्रैम 411 की कीमत

Royal Enfield Scram 411 की कीमत लगभग ₹ 2.10 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इसका मुकाबला भारत में हाल ही में लॉन्च की गई Yezdi Scrambler मोटरसाइकिलों से होगा।

Leave a Comment